BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 2:07 pm
KHABAR : पेंशनरों को लेकर वित्त विभाग ने जारी किए आदेश, 80 वर्ष की आयु पूरी होने के अगले माह से मिलेगी 20 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि के आदेश वित्त विभाग ने जारी कर दिए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि जिस महीने में पेंशनर की आयु 80, 85, 90, 95 और 100 वर्ष पूर्ण होती है, बढ़ी हुई पेंशन के लाभ उसके अगले माह से मिलेगा। बता दें कि इस आयु के बाद पेंशन में वृद्धि करने का नियम पहले से है, पर बढ़ाई गई राशि का लाभ कब से दिया जाना है, यह तय नहीं था। जिसे विभाग ने स्पष्ट कर दिया है।


वित्त विभाग के आदेश के अनुसार पेंशनरों को 80 वर्ष की आयु पूरी होने के ठीक अगले महीने से 20 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन का लाभ दिया जाएगा। ऐसे ही 85 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 30 प्रतिशत, 90 वर्ष पर 40 प्रतिशत, 95 वर्ष पर 50 प्रतिशत और 100 वर्ष पूर्ण करने पर 100 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि रिटायर होने पर वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। 85 वर्ष आयु पूर्ण करने पर इस राशि में 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है और 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन उतनी ही हो जाती है, जितनी रिटायरमेंट के समय सैलरी मिलती थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE