इंदौर। यूरो किड्स स्कूल की गोपाल बाग शाखा का रवींद्र नाट्यगृह में दूसरा वार्षिकोत्सव श्उड़ानश् मनाया गया। कार्यक्रम की थीम श्इनक्रेडिबल इंडियाश् रखी गई। रविवार शाम 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
स्कूल डायरेक्टर कुंजल पारीक और मिस्टर खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल नेहा खन्ना ने कार्यक्रम का संचालन किया।
बच्चों ने नृत्य, कविता और नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर विशेष प्रस्तुतियां दी गईं। श्मोबाइल ही नहीं परिवार भी जरूरी हैश् नामक नाटक के जरिए तकनीक के अधिक उपयोग से परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बेस्ट मदर, बेस्ट फादर, बेस्ट पैरेंट और बेस्ट ग्रैंड पैरेंट्स की श्रेणियों में विशेष पुरस्कार वितरित किए गए। माता-पिता के सम्मान में बच्चों ने विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। दादा-दादी पर आधारित भावुक गीत ने सभी का दिल छू लिया।