भोपाल। मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक विभाग ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान शिव की शिक्षाओं से परिचित कराना था।
संगीत शिक्षक जय रिझवानी के निर्देशन में कक्षा नवीं के छात्रों ने श्शिव कैलाशों के वासीश् भजन प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में प्रियम माखीजानी, कृष्ण कुमार, माधव भार्गव, सिमरजीत सिंह और कार्तिक बलवानी ने भाग लिया।
संगीत शिक्षिका योग्यता शर्मा के मार्गदर्शन में चौथी कक्षा के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। अंश चेलानी, मनन मनसुखानी, अंश दीक्षित, रुद्रांश दुबे, विराट कुमार और श्रेयांश कावड़कर ने श्लागी मेरी, तेरे संग प्रीत ओ! मेरे शंकराश् गीत पर नृत्य किया।
कार्यक्रम का संचालन चौथी कक्षा के छात्र दीपेश गोदवानी ने अंजलि भारती के मार्गदर्शन में किया। विद्यार्थियों ने शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य अजय बहादुर सिंह, उप-प्राचार्या दीपा एंथोनी, कोऑर्डिनेटर, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।