BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 2:41 pm
NEWS : विधायक ने राजस्थान में पंचायतीराज, शहरी निकाय एव सहकारिता विभाग संबंधी जनप्रतिनिधियों के तीन संतान होने पर चुनाव लडने पर पाबंदी के नियम को हटाने की रखी मांग, पढे़ रेखा खायिबा की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से राजस्थान में पंचायतीराज, शहरी निकाय एवं सहकारिता विभाग संबंधी जनप्रतिनिधियों के तीन संतान होने पर चुनाव लडने पर पाबंदी के नियम को हटाने की मांग रखी।


स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए विधायक आक्या ने सरकार से, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए यह मुद्दा उठाया की राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों एवं सहकारिता विभाग में जो भी चुनाव होते हैं उसमें दो संतान से अधिक होने पर चुनाव लडने पर पाबंदी है जबकि विधायक एवम् सांसद तो दो संतान से अधिक होने पर भी चुनाव लड़ सकते हैं।


विधायक आक्या ने मुद्दा उठाते हुए सरकार से मांग की है कि दो संतान से अधिक होने पर चुनाव लडने पर पाबंदी को हटाई जानी चाहिए ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि पंचायतीराज, शहरी निकायों व सहकारिता संस्थानों में चुनकर आ सके और संस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर सके। विधायक आक्या ने कहा कि या तो सरकार विधायकों एवम् सांसदों पर भी यह नियम लागू करें कि जिनके भी दो से अधिक संतान है तो वे भी चुनाव नहीं लड़ पाए या फिर पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों व सहकारिता संस्थानों में जो राइडर लगा हुआ है, जो रोक लगी हुई है उसको हटाए।


विधायक आक्या के प्रस्ताव पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल जवाब देते हुए कहा कि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने जो मुद्दा उठाया है वह एक बहुत गंभीर विषय है और पूरे राजस्थान के जनप्रतिनिधियों से एवम् पूरे राजस्थान के आमजन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार इस मामले में गंभीर है और सरकार विधायक आक्या द्वारा उठाए गए प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए इस पर आवश्यक विचार विमर्श करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE