भोपाल। नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ का फर्म्स एंड सोसायटी संस्थाएं में पंजीयन हो चुका है। इसके बाद संघ की पहली महत्वपूर्ण बैठक 27 फरवरी को सीहोर नाका स्थित एक होटल में आयोजित की जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सभी जोन अध्यक्ष और संघ के अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
तीन माह पहले अस्तित्व में आए इस संघ में 1200 कर्मचारी शामिल हो चुके हैं। सभी जोन में अध्यक्ष और उनके सहयोगी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर करेंगे और उनका समाधान कराएंगे। इन पदाधिकारियों की पिछले दिनों नियुक्ति कर दी गई है। इस बैठक में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे और उनका सम्मान किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष अरविंद वैद, उपाध्यक्ष मोहम्मद हामिद खान ने सभी जोन अध्यक्ष, दरोगा, सुपर वाइजर और अन्य पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।