BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 3:53 pm
NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित वाहन मालिक यूपी से गिरफ्तार, निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा था डोडाचूरा से भरा ट्रक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पांच माह पूर्व सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से जब्त 33 क्विंटल से अधिक डोडाचुरा जब्ती के मामले में वाहन मालिक गुलाम साविर को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने चंदोसी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया गया कि 12 सितंबर 2024 को सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस ने दौराने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 33 क्विंटल 13 किलो 850 ग्राम अवैघ डोडाचुरा जब्त कर मौके पर ट्रक चालक अमरजीत पुत्र मोहन लाल कश्यप राजपुत उम्र 55 साल निवासी बेगमपुर थाना फिलोर जिला जालंधर पंजाब को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था। मामले मे वांछित आरोपी उक्त ट्रक के मालिक गुलाम साविर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये जिस पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल रणजीत, राकेश व रामकेश द्वारा आरोपी गुलाम साविर की तलाश मे बिसोली जिला बदायु उत्तर प्रदेश पहुच आसूचना संकलन कर चंदौसी पहुंच आरोपी गुलाम साविर पुत्र मोहम्मद ईस्माईल भटियारी उम्र 48 साल शिशमहल बिसौली पुलिस थाना बिसौली जिला बदायंू उत्तरप्रदेश को डिटेन कर साथ लेकर थाना आये। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस थाना चंदौसी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल विकास कुमार का योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE