खरगोन। सालभर पढाई के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने का दौर मंगलवार से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत से शुरू हो गया है। हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों की परीक्षा हिंदी के सरल पेपर से शुरू हुई। हालांकि परीक्षा का पहला दिन होने से विद्यार्थी तय समय से आधा घण्टा पहले परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित परीक्षा में करीब 15 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा कक्ष से बाहर आये विद्यार्थियों ने बताया हिंदी का सरल पेपर होने से हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। परिणाम भी अच्छा आएगा। छात्रों ने कहा कि सरल पेपर से शुरुआत अच्छी रही वही बोर्ड परीक्षा को लेकर जो तनाव था वह भी कुछ हद तक कम हुआ है, हालांकि आगे कठिन विषयो की परीक्षा है, जिसकी तैयारी में जुटेंगे। नियमित अभ्यास से उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में देने में आसानी हुई।
परीक्षा के लिये कुल 95 केंद्र बनाए हैं।