BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 4:30 pm
KHABAR : शांति समिति की बैठक, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर मंथन, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। आगामी त्योहारों और पर्वों के मद्देनजर इंदौर कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सिंह ने की, जिसमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, धर्मगुरु और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति तय करना था।


बैठक में रखे गए अहम बिंदु
शांति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करना.
संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और पुलिस गश्त को तेज करने पर जोर।
थाना स्तर पर भी शांति समिति गठित कर निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्णय.
किसी भी तरह की अफवाहों और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी।
बैठक के दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अक्सर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके तहत हर थाना स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना पर सख्त कार्रवाई होगी।


कलेक्टर ने सभी शांति समिति सदस्यों से सुझाव लेकर यह सुनिश्चित किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए प्रशासन हर आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE