BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2025, 6:19 pm
KHABAR : सिंगोली में निकली ऐतिहासिक भव्य मंगल कलश यात्रा, महाशिवरात्रि से पहले नंदीश्वर महादेव से हुई शुरूआत, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। महाशिवरात्रि से पहले शहर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश(बाशण) यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा ब्राह्मणी नदी स्थित नंदीश्वर महादेव से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर तहसील कार्यालय  स्थित भोलेनाथ मन्दिर पहुंची। विगत लम्बे  समय से हर साल शिवरात्रि के पहले इस तरह से कलश यात्रा निकाली जा रही है।
मंगल कलश यात्रा के चल समारोह के दौरान बड़ी संख्या में महिलाए लाल रंग चुनड़ी पहनकर मंगल कलश में भोलेनाथ के भजनों को गुनगुनाती हुई चल रही थी।वही मंगल कलश यात्रा के  बच्चे युवा पुरुष बुजर्ग भी डीजे व ढोल धमाके पर नृत्य करते हुए भोलेनाथ का जयकारा बुलंद कर रहे थे। शिवरात्रि के दौरान सिंगोली नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया वही हर घर घर पर केशरिया झंडा पताका से पूरे नगर को सजा दिया है। नगर के प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार व शिव पार्वती विवाह के बैनर देखकर शिवरात्रि पर नगर में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।
मंगल कलश यात्रा के समापन पर चंचल देवी- दिनेश जोशी एवं पार्षद लता मनोज शर्मा ने सभी कलश का पूजा अर्चना की  वही गुर्जर गॉड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष कमल शर्मा के सुपुत्र केदार शर्मा एवं कालू शर्मा ने बड़े कलश को उतार कर महाकाल मंदिर पर स्थापित किया। साथ ही चल समारोह के दौरान सभी मंगल कलशो को महिलाओं द्वारा नियत स्थान पर बिराजित किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रसादी वितरण कर महिलाओं ने भोलेनाथ मन्दिर पर ढोल धमाके पर खूब नृत्य किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE