नीमच। शहर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को ज्ञापन सौंपा। शिकायती ज्ञापन में पेंशनरों ने पेंशन में बढ़ोतरी, पेंशन से जुड़े मामलों का तत्काल समाधान, अर्जित अवकाश और 3 फीसदी महंगाई शामिल हैं। पेंशनर संघ का कहना है कि सरकार सुशासन की बात करती है। लेकिन पेंशनरों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। इससे पेंशनरों में नाराजगी है। कार्यक्रम में पेंशनर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद वर्मा समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। सभी ने सरकार से मांगों के जल्द समाधान की मांग की है।