कुकड़ेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुकड़ेश्वर में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम भी संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन महादेव मंदिर परिसर, कुकड़ेश्वर में आज शाम 6:30 बजे किया जाएगा।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन-
नगर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
अमृत 2.0 योजना-
महादेव तालाब वाटर बॉडी रिजूवेशन कार्य – 29.50 लाख
आमद रोड सार्वजनिक मुक्तिधाम में हरित क्षेत्र गार्डन निर्माण –14 लाख
नगर में जल आपूर्ति कार्य – 221 लाख
नगर सौंदर्यकरण व अधोसंरचना विकास-
मनासा रोड फॉरेस्ट नाके के सामने समरथ लाल पटवा कांप्लेक्स निर्माण – 57 लाख
वार्ड 14 पेट्रोल पंप के पास गलियों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण – 50 लाख
स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण (SBM 2.0 योजना)
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) – 418.77 लाख
ट्रेचिंग ग्राउंड पर MRF प्रोसेसिंग शेड एवं लीचेट टैंक निर्माण – 25 लाख
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति-
इस गरिमामयी कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख हैं:
- सुधीर गुप्ता (सांसद, नीमच-मंदसौर-जावरा)
- बंसीलाल गुर्जर (राज्यसभा सांसद)
- अनिरुद्ध माधव मारू (विधायक, मनासा)
- वंदना खंडेलवाल (जिला अध्यक्ष, भाजपा नीमच)
- उर्मिला महेंद्र पटवा (अध्यक्ष, न.पा. कुकड़ेश्वर)
- सोनाली उज्जवल पटवा (उपाध्यक्ष, न.पा. कुकड़ेश्वर)
- मदन रावत (मंडल अध्यक्ष, भाजपा कुकड़ेश्वर)
नगरवासियों से अनुरोध है कि वे इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कुकड़ेश्वर में आयोजित यह कार्यक्रम नगर के विकास को एक नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा।