BREAKING NEWS
छतरपुर पहुंचे ACS अशोक वर्णवाल, मेडिकल कॉलेज और.. <<     शुजालपुर में दिल दहला देने वाला हादसा,आवारा.. <<     BIG NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत.. <<     BIG REPORT : महंगी किताबों से बढ़ी पालकों की परेशानी,.. <<     पार्वती नदी उफान पर, बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग.. <<     KHABAR : साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन,.. <<     NEWS : आचार्य पुलक सागर का कांग्रेस नेताओं ने.. <<     KHABAR : 95 वर्षीय वृद्धा ने बेटे पर लगाया.. <<     BIG NEWS : जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2025, 11:15 am
NEWS : ’’पोषण भी पढ़ाई भी’’ प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थितों को बताया पोषण के साथ-साथ पढ़ाई का महत्व, ग्रामीण एवं शहर परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की शिरकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ’’पोषण भी पढ़ाई भी’’ प्रशिक्षण द्वारा पोषण के साथ-साथ पढ़ाई की महत्वता की जानकारी हेतु चित्तौड़गढ़ जिले में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में चित्तौड़गढ़ ग्रामीण एवं चित्तौड़गढ़ शहर परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण में भाग लिया गया। प्रशिक्षण सीताफल उत्कृष्टता केंद्र निंबाहेड़ा रोड एवं आत्मा परियोजना के प्रशिक्षण हॉल में ’’पोषण भी एवं पढ़ाई भी’’ विषय पर आयोजित किये जा रहे है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में पोषण विषय की पूर्ण जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दी गई। 

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक विजय कुमार ने प्रत्येक बेच की समस्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण का महत्व बताया एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलवाने हेतु निर्देशित किया।  अज़ीम प्रेम जी फाउंडेशन से खुशबू सिंह ,हेमराज सेन, विनय कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आगनबाड़ी केन्द्र पर की जाने वाली गतिविधियों को करवाया। प्रशिक्षण में बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौड़गढ़ शहर रुचि भूकल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण मनीष मेघवाल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में समता भटनागर जिला समन्वयक पोषण अभियान, महिला पर्यवेक्षक गायत्री जूनीवाल, राजेश्वरी वर्मा, चंदा नूवाल, रेखा वर्मा, संपत शर्मा, किरण शर्मा, कांता सुखवाल एवं ब्लॉक समन्वयक शीला चौधरी, माया सालवी, नारायण सालवी उपस्थित रह कर प्रशिक्षण दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE