BREAKING NEWS
KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय.. <<     KHABAR : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में साइबर.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां.. <<     REPORT : सिंहस्थ- 2028 तैयारियों का कलेक्टर ने किया.. <<     VIDEO NEWS: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS: मौत कुएं में छिपी थी, एक कॉल पर दौड़ पड़ा.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर हरियाली.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : मुरैना गल्ला मंडी में खाद वितरण पर बवाल,.. <<     शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2025, 6:36 pm
KHABAR : सुहागिन महिलाओं ने किया दशामाता का पूजन, घर में सुख-समृद्धि की कामना के साथ पीपल पर बांधा कच्चा सूत, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। सोमवार को नीमच जिला सहित मनासा क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र देवरी खवासा  सत्संग भवन अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर  चौत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि-विधान से दशा माता की पूजा अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज- धजकर पीपल वृक्ष के नीचे एकत्र हुईं और पीपल वृक्ष की दस बार परिक्रमा की और कच्चे सूत का धागा लपेटकर पूजन किया।महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर कुमकुम, हल्दी और मेहंदी अर्पित की. साथ ही चुनरी ओढ़ाकर आटे व हल्दी से बनी सोलह श्रृंगार की सामग्री भेंट की और दशा माता से परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने गले में शुभता का प्रतीक धागा पहना और नल-दमयंती की कथा का श्रवण किया। आपको बतादे की चौत्र महीने की दशमी पर सुहागिन महिलाएं दशा माता का व्रत रखती हैं। यह व्रत खासतौर पर घर की दशा ठीक होने के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं कच्चे सूत का डोरा लाकर डोरे की कहानी कहती है और पीपल की पूजा कर 10 बार पीपल की परिक्रमा कर उस पर सुत लपेटती है। इस मौके पर नल- दमयंती की अनोखी प्रेम कथा सुनाई जाती है। वहीं मनासा ओर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नल- दमयंती की कथा का श्रवण किया। कहा जाता है कि जो भक्त चौत्र कृष्ण दशमी तिथि को दशा माता का व्रत और पूजन करता है, उसकी घर से दरिद्रता दूर चली जाती है। बता दें कि पीपल वृक्ष के सामने पूजा- अर्चना करने के बाद महिलाओं ने घर पहुंचकर दरवाजे के सामने छापे लगाकर पूजा अर्चना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE