बेरछा। शाजापुर बेरछा रोड़ पर स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ी में स्थित समाज सेवी हाजी मुन्ना पठान बेरछा के फ़ार्म हाऊस पर लगातार 21 वर्षों से जल सेवा के रूप में ठण्डे पानी की नि शुल्क प्याऊ गर्मी में लगाई जाती है जिसमें श्री पठान के सुपुत्र एडवोकेट सईद पठान, एडवोकेट जावेद पठान,एडवोकेट सावेद पठान के द्वारा रोज़ाना सुबह शाम ध्यान रखा जाता है इस जल सेवा के कार्य में रतन लाल जी,दरियाव सिंह,सोमलाल,मोहन लाल निवासी मुल्लाखेड़ी जो पठान के फार्म हाउस पर कृषि कार्य करते है भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था में सहयोग करते है उनका भी सम्मान किया गया उक्त प्याऊ मेन रोड पर होने से शाजापुर बेरछा रोड़ से आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा पानी पीने के लिये उपलब्ध रहता है जिससे राहगीरों को राहत मिलती है ये जल सेवा लगातार जारी रहती है एवं दिन और रात सेवा जारी रहती है साथ ही आसपास के गाँवों में पेयजल की समस्या के चलते शादी ब्याह में लगने वाले पानी के टैंकर भी निः शुल्क भरे जाते हैं!रविवार को जल सेवा के रूप में पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया गया जिसमे आसपास के गाँवों के रहवासी सहित राहगीरो के साथ में जल सेवा शुरू की गई एवं जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों राहगीरों ने पठान परिवार एवं देवड़ा परिवार का सम्मान किया इस अवसर पर छगन लाल जी धानुक साहयक उप निरीक्षक इंदौर ,दरियाव सिंह सोराष्ट्रीय,अंबाराम मालवीय,इरफान खान सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत मुल्लाखेड़ी,नाथू सिंह जनपद सदस्य मुल्लाखेड़ी,बापू लाल सोलंकी पूर्व उप सरपंच तिलावद गोविंद,हाकिम पटेल,आत्मा राम जी,उमर खान बेरछा,मुरलीदास गुरु भीलसामी,जहूर शेख,मारूफ़ पठान,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।