चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के निर्देश पर मंगलवार को जौहर श्रदांजलि समारोह मे राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दुर्ग स्थित फतहप्रकाश महल प्रांगण मे आगमन को लेकर व आगामी 30 मार्च को हिन्दु नववर्ष मनाने की तैयारी को लेकर नगर मण्डल चितौड़गढ़ की बैठक विधायक कार्यालय पर पुर्व युआइटी चेयरमेन सुरेश चन्द्र झंवर व नगर परिषद के पुर्व सभापति सुशील शर्मा की उपस्थिति मे आयोजित की गई।
एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा ने बताया की मंगलवार को जौहर स्मृति संस्थान समिति द्वारा निकाली जाने वाली शोभा यात्रा का चितौड़गढ़ विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा शास्त्री नगर चौराहे पर भव्य पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। दुर्ग स्थित फतह प्रकाश महल प्रांगण मे आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह मे मुख्य वक्ता के रूप मे पधार रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत सम्मान हेतु नगर के प्रत्येक बूथ एवं क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओ को पहुचाने का लक्ष्य देकर आग्रह किया गया। साथ ही आगामी हिन्दु नववर्ष को मनाने हेतु आयोजन समिति द्वारा आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम के सहभागी बनने हेतु निवेदन किया और नववर्ष को दीपावली के त्यौहार की तरह घर-घर त्यौहार के रूप मे मनाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, अनिल ईनाणी, नवीन पटवारी, रवि विराणी, फतेहलाल भडक्तिया, अनिल भटनागर, रामचन्द्र गुर्जर, अशोक जोशी, विनित तिवारी, सत्यनारायण वैष्णव, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश मुंदडा, सुनील लढढा, प्रदीप बोहरा, राजेश मोची, राजन माली, इब्रराहिम खान मंसुरी, गोपाल शर्मा, रेणु मिश्रा, रेखा शक्तावत, मीनु सौलंकी, मुकेश बगेरवाल, मुन्ना लाल गुर्जर, रामप्रसाद बगेरवाल, कमल बिलौची, विशाल गर्ग, दीपक वर्मा, पंकज सेन, निरज सुखवाल, विपिन सिंह, रामबक्श कीर, बहादुर बैरवा, राजकुमार वैध, राजकुमार तोलम्बीया, चेतन खत्री, कैलाश पायक, गोपाल भाम्भी, शिवशंकर मेनारिया, ललीत सिंह, अनिल मीणा, बोथलाल मीणा, पिन्टु मोदी, रवि बैरागी , विशाल रजक, प्रशांत गोस्वामी, मनोहर वैष्णव, दीनदयाल भारद्वाज, मनीष शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रेम कुमावत, चांदनी गोड, आकाश वर्मा, रमेश रामचंदानी, आशीष आर्य, विक्रम सिंह राठौड, राजकुमार कटारिया, हितेष कटारिया, महेन्द्र सिंह, शिवांश बैरवा, महेश लोहानी, नारू खान, दिनेश चन्द्र राव, लखन कुमावत, पुर्व सरपंच सत्यनारायण वैष्णव, ओमप्रकाश लोट, जगदीश शर्मा, पिनु मेनारिया, कन्हैयालाल माली, भागीरथ मालवीय, राहुल डीरा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।