BREAKING NEWS
शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 2:07 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन के जन्मदिन पर खजराना गणेश मंदिर में विशेष यज्ञ, मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की पूजा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दीर्घायु और सुशासन की कामना के लिए अनुष्ठान किया गया। मंगलवार को भाजपा समर्थक मंदिर पहुंचे और सीएम के फोटो के साथ यज्ञ, हवन और पूजन किया। इस दौरान भगवान गणेश का अभिषेक कर विशेष प्रार्थना की गई।


21 विद्वानों के सान्निध्य में हुआ अनुष्ठान
समाजसेवी नानूराम कुमावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। विद्वान पंडितों की अगुआई में भगवान गणेश का अभिषेक किया गया और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया।


21 विद्वानों के सान्निध्य में इस अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं।


भक्तों में प्रसादी का वितरण
अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में स्वाहाकार की मंगल ध्वनियां गूंजती रहीं। पूजा के उपरांत भक्तों में प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर योगराज पाटीदार, अजय सिंह कोटिया, गौरव डावर, मनीष यादव, ऋषि चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


प्रदेश के विकास की कामना
मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि यह अनुष्ठान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर नानूराम कुमावत द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश की निरंतर उन्नति और मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE