BREAKING NEWS
शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 2:25 pm
KHABAR : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, भोपाल स्टेशन पर मध्यप्रदेश का पहला पाड स्टाइल होटल तैयार, चार अप्रैल से मिलेगी ये सुविधाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। रेल यात्रियों से जुड़ी हुई अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी अब दूर होगी। ट्रेन लेट या स्टेशन पर जल्दी आने पर यात्री को स्टेशन पर इंतजार नहीं करना होगा। भोपाल स्टेशन पर मध्यप्रदेश का पहला पाड स्टाइल होटल तैयार हो गया है। यात्रियों को पीएनआर नंबर पर ही पाड होटल में बुकिंग मिलेगा। यह सुविधा चार अप्रैल से शुरू होगी। घंटे के हिसाब से पाड मिलेगा। फैमिली और सिंगल यात्रियों को अलग अलग सुविधा मिलेगी। 58 सिंगल पाड और 20 फैमिली पाड बनाए गए हैं।


यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी
जानकारी के अनुसार हर पाड में एसी की सुविधा और हाई-स्पीड वाई-फाई यात्रियों को मिलेगी। आरामदायक बिस्तर, तकिया और खाने की व्यवस्था। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए टायलेट सुविधा। गर्म पानी की सुविधा (गीजर)। ठंड के मौसम में गर्म पानी उपलब्ध रहेगा। सामान की सुरक्षा के लिए लाकर की सुविधा। मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरण चार्ज करने की सुविधा। आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर उपकरण। टीवी और मेकअप मिरर, मनोरंजन और सुविधा के लिए उपलब्ध। होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे से होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE