BREAKING NEWS
शहडोल में पुलिस का ऑपरेशन सफल, शराब तस्करों.. <<     KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलोनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2025, 2:30 pm
BIG REPORT : 4 भतीजों ने चाचा पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला किया, छतरपुर में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, सिर में आई गंभीर चोट, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। गढ़ा गांव में मंगलवार सुबह पानी भरने को लेकर हुए विवाद में चार भतीजों ने अपने चाचा को कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया।


घटना सुबह 7 बजे की है। 40 वर्षीय भगन्ता रजक अपनी पत्नी सुमन के साथ घर के पास स्थित कुएं से पीने का पानी भरने गए थे। जैसे ही उन्होंने पंप चलाया, उनके बड़े भाई के चारों बेटे फुफलेश, दालु, काशीराम और देशु रजक वहां पहुंच गए।


पीड़ित को प्राइवेट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
भतीजों ने पानी भरने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। भगन्ता के मना करने पर चारों ने मिलकर उन पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में भगन्ता के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। वो घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए।


खड़े होकर देखता रहा बड़ा भाई
पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान उनका बड़ा भाई रमेश रजक मौके पर मौजूद था, लेकिन वो खड़े होकर सिर्फ देखता रहा। गुलगंज थाना प्रभारी गुरु दत्त शेष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE