शिवपुरी। शहर के कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज नरवर तहसील के भीमपुर गाँव के 50 से अधिक आदिवासी समुदाय के लोगों ने पानी बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन दिया।
नरवर तहसील के टुकी मजरा ग्राम पंचायत नीमपुर के निवासी आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि गाँव में हमारे करीव 50 घर हैं फिर भी हम विद्युत पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वचित वने हुए है जबकि शासन द्वारा हमे पानी की लाईन खुदवा दी गयी है एवं विद्युत डी०पी० रखवा दी है लेकिन सरपंच व सचिव द्वारा उक्त कार्य में वाधा डाली जा रही है इसके अलावा हमारे वच्चों को पढ़ने के लिये शाला भी नहीं है बच्चे पढ़ने के लिए भीमपुर जाते हैं जो कि लगभग 4 कि०मी० दूरी पर है जिससे बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।