BREAKING NEWS
KHABAR : मुस्कान मिशन- 31 जुलाई तक 3 से 16 वर्ष के सभी.. <<     KHABAR : एमपी में मुख्य चुनाव आयुक्त, ओंकारेश्वर.. <<     देवास जिला अस्पताल में बीजेपी पार्षदों का.. <<     VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2025, 10:14 am
BIG NEWS : एमपी के आईएएस अफसरों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट होगी तैयार, अप्रेजल रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी ग्रेडिंग, जीएडी ने रिव्यू को लेकर बनाई कमेटी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की परफॉर्मेंस की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों के कामकाज के रिव्यू को लेकर कमेटी बनाई है। जिसमें सीएस अनुराग जैन के साथ विनोद कुमार और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी को भी शामिल किया गया है। यह कमेटी साल भर के कामकाज के आधार पर अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली पर टी लिखेंगे। परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट के आधार पर ही अफसरों को ग्रेडिंग मिलेगी।


आदेश में कहा गया कि ‘राज्य शासन एतद् द्वारा अखिल भारतीय सेवा (कार्य निष्पादन एवं मूल्यांकन रिपोर्ट) नियम 2007 के नियम-2 (प) में दिये गये प्रावधान एवं अनुसूची-3 में उल्लेखित अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वार्षिक परफारमेंस अप्रेजल रिपोर्ट के संबंध में प्रस्तुत किए जाने वाले अभ्यावेदनों के निराकरण के लिए विभाग के आदेश दिनांक 12 नवम्बर, 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए निम्नानुसार परामर्श (रेफरल) बोर्ड का गठन करता है।


मुख्य सचिव अनुराग जैन को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान के संचालक विनोद कुमार को सदस्य तो वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव (कार्मिक) को संयोजक बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE