नीमच। मालवा के नीमच में स्थित कृषि मंडी में आगामी त्योहारों को देखते हुए अवकाश की घोषणा की गई है। कृषि उपज मंडी समिति व व्यापारी संघ नीमच ने किसानों के लिए सूचना भी जारी की है। समस्त किसान बंधुओं व मंडी के व्यापार से जुड़े अन्य लोगों को सूचित किया गया है कि दिनांक 28/03/2025 रमजान माह का शुक्रवार हम्माल संघ के आवेदन पर छुट्टी, रविवार दिनांक 30/03/ 2025 गुड़ी पड़वा / झूलेलाल जयंती, सोमवार दिनांक 31/03/ 2025 ईद-उल-फितर और मंगलवार दिनांक 01/04/2025 बैंक वार्षिक लेखा बंदी होने के कारण नीमच मंडी की मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा।