नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में गेहूं की उपज लेकर पहुंचने वाले किसानों को उचित भाव नहीं मिल रहे हैं। एमएसपी के बराबर भाव मिलने से अन्नदाताओं में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि अच्छे भाव की उम्मीद में गेहूं की उपज बेचने मंडी पहुंचते हैं। लेकिन दाम कम मिलने से सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। सरकार 2600 रूपये एमएसपी रेट में गेहूं खरीद रही है। लेकिन मंडी में भी गेहूं के भाव लगभग यहीं बने हुए हैं। इससे मंडी तक आने का भाड़ा भी नहीं निकलता है। किसानों ने भाव बढ़ाने व मंडी की व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है।