नीमच। नवीन कृषि उपज मंडी में पिछले दो दिनों से भूखंड आवंटन की प्रक्रिया संपादित की जा रही थी। मंडी में व्यापारियों को आवंटित किए जाने वाले भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया में पहले और दूसरे दिन की नीलामी का सभी ने स्वागत किया था।

पारदर्शी तरीके से की गई आवंटन की प्रक्रिया से एक और व्यापारियों के बीच खुशी का माहौल रहा,तो वही मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड को भी भारी भरकम राजस्व की प्राप्ति हुई। नीलामी प्रक्रिया में एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव आज मौजूद रहे थे। लेकिन वहीं तीसरे दिन की नीलामी में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कृषि मंडी में आज होने वाली भूखंडों की नीलामी को निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में व्यापारियों को आवंटित किए जाने वाले भूखंडों के आवंटन में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की जिला कलेक्टर के पास पहुंची थी। इसके बाद एसडीएम संजीव साहू ने आज होने वाली मंडी के सभी प्रकार के भूखंडों की नीलामी निरस्त कर दी है।
