नीमच। शहर की चंगेरा कृषि उपज मंडी में भूखंड निरस्ती के मामले को लेकर आज शनिवार को व्यापारियों ने हल्ला बोलते हुए नीलामी का कार्य बंद कर दिया। मूंगफली मंडी के व्यापारियों ने करीब एक घंटे नीलामी का कार्य बंद रख विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंडी सचिव उमेश बसेड़िया व मंडी इंस्पेक्टर समीदास मौके पर पहुंचे और दो दिनों में भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ और नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।