देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं ग्रामीणों के जनसहयोग से जिले की जनपद पंचायत टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत रतनखेड़ी में तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है।