खरगोन। जिले के कसरावद में बुधवार को घायल अवस्था में उल्लू पक्षी मिला। छोटे नाके के निवासी संतोष ने पत्रकार को सूचना दी ।सड़क किनारे घायल अवस्था में उल्लू दिखाई दिया। पत्रकार ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद तत्काल वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। और उल्लू को वन विभाग के कर्मचारी इलाज के लिए लेकर चले गए। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उल्लू को पांव में चोट लगने के कारण उड़ नहीं पा रहा है। उल्लू का पूरा इलाज करवाने के बाद इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।