BREAKING NEWS
KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 5:32 pm
BIG NEWS : रतलाम में गर्मी के चलते स्कूलों का टाइम बदला, सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी क्लासेस, अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा था, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दोपहर में लू चल रही है। तापमान भी 44 डिग्री तक जा पहुंचा है। प्रभारी कलेक्टर डॉ. शालीनी श्रीवास्तव ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे।


तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रहीं
आदेश का पालन जिले के सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूल संचालकों को करना होगा। बता दें कि गर्मी के इस सीजन में पहली बार सोमवार को रतलाम में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही है। रात में भी गर्मी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। गर्मी के मामले में रतलाम प्रदेश में दूसरे नंबर पर चल रहा है।


सोमवार को अधिकतम तापमान 44.0 तो न्यनूतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 व रात का तापमान 25.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE