BREAKING NEWS
KHABAR : आईएमए नीमच का जोनसंगम-2026 कल, उपमुख्यमंत्री.. <<     NEWS : जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली.. <<     BIG NEWS : मेढ़की महादेव और सेमलपुरा घाटा बालाजी का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, चार.. <<     BIG NEWS : ट्रेन से उतरी मानसिक रूप से अस्वस्थ.. <<     KHABAR : मुफ्त बीज के लिए किसानों की लंबी कतार,.. <<     GOLD SILWER RATE: नीमच सराफा बाजार में फिर उछाल,.. <<     BIG NEWS : मानसून सत्र में यूसीसी विधेयक का आना.. <<     KHABAR : “स्कूल चलें हम”, लेकिन कैसे? जलभराव के बीच.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 5:34 pm
KHABAR : कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल, 21 अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर करेंगे काम, दो दशकों से प्रमोशन नहीं होने पर जताया विरोध, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर काली पट्टी बांध कर शांति हड़ताल शुरू कर दी है। दो दशकों से प्रमोशन नहीं होने से कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों विरोध कर रहे हैं। कृषि विभाग सहायक संचालक कीर्ति वर्मा ने कहा कि, ये हड़ताल 21 अप्रैल तक चलेगा।


यह है मामला
कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पिछले दो दशकों से प्रमोशन नहीं होने के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। यह विरोध काली पट्टी बांधकर किया जा रहा है, ताकि प्रदेश सरकार तक उनकी बात पहुंच सके। यह हड़ताल 21 अप्रैल तक जारी रहेगी और इसके बाद अधिकारी अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। इस दौरान कृषि विभाग के सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना काम कर रहे हैं।


कृषि विभाग सहायक संचालक कीर्ति वर्मा ने कहा कि, कृषि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी काली पट्टी बांधकर एक सांकेतिक प्रदर्शन किया। जिसमें इतने वर्ष होने के बाद भी शासन ने आज तक प्रमोशन नहीं किया। जिसे लेकर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। यह प्रदर्शन आज से 21 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें हर दिन काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। जिससे शांतिपूर्वक हमारी बात प्रशासन तक पहुंच पाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE