मंदसौर। पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (कैबिनेट मंत्री दर्जा) मध्यप्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार एक दिवसीय दौरे पर मंदसौर पहुंचे जहां उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न आयोजनो में भाग लिया।
वहीं मंदसौर प्रवास के दौरान पिपलिया मंडी पाटीदार धर्मशाला पर भी उनका समाजजनो के द्वारा स्वागत किया गया, सबसे पहले उन्होने धर्मशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया उसके बाद समाजनों से मुलाकात की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी, साथ ही सभी समाज जनों को प्रेरित किया की अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाए पर्यावरण को लेकर जागरूकर्ता लाई जाएं।
नीमच-मंदसौर व रतलाम पाटीदार विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि पाटीदार समाज की नवीन धर्मशाला बनकर तैयार हो चुकी है आज एक दिवसीय दौरे पर पर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (कैबिनेट मंत्री दर्जा) मध्यप्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार हमारी धर्मशाला पहुंचे थे। जहां सभी समाजजनों ने उनसे भेंट की है और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।