BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 7:00 pm
KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, निस्तार भूमि पर भगवान की तस्वीर लगा ग्रामीण बना रहे थे मंदिर, महिला की याचिका पर चला प्रशासन बुलडोजर, पढे़ खबर 

Share On:-

डिंडोरी। जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज डिंडोरी के ग्राम खरगहना में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान जब राजस्व और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंची, तो वहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष इकट्ठा हो गए और अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध करने लगे। लेखक राजस्व और अमरपुर पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।


मामला डिंडोरी जिला के अमरपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरगहना का है। जहां शासकीय आबादी निस्तार की जगह में ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर उसमें देवी-देवता की तस्वीर रखकर मंदिर बनाने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद गांव की आवेदिका ने मामले में हाई कोर्ट जबलपुर की याचिका दायर की। डिंडोरी एसडीएम भारती मेरावी ने बताया कि, जबलपुर हाईकोर्ट के द्वारा 13 मार्च को आदेश जारी किया गया था कि, शासकीय जमीन में अतिक्रमण हैं तो जांच कर 30 दिनों में हटाया जाए।


इसी कड़ी में एसडीएम डिंडोरी राजस्व अमले और अमरपुर पुलिस के साथ गांव खरगहना पहुंची। जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। कुछ ग्रामीण समझ भी गए थे और उन्होंने खुद दे अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग किया। भारती मेरावी ने बताया कि, जहां भी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण होता है तो अवश्य की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE