BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 7:08 pm
KHABAR : उज्जैन में मंदिर हटाने पहुंची रिमूवल टीम का विरोध, आपस में भिड़े हिंदू संगठन और रहवासी, चले लात घूंसे, सड़क निर्माण पर विवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कोठी रोड स्थित संकुल भवन से विक्रम नगर के बीच मंदिर हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम को रहवासियों और हिंदूवादी संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ा।


इस दौरान जेसीबी पर चढ़े युवक को उतारने के विवाद में हिंदूवादी संगठन और रहवासियों के बीच आपस में लात घूंसे चलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत करवाया।


उज्जैन के संकुल भवन से विक्रम नगर की ओर 24 मीटर चौड़ी फॉर लेन रोड बनाई जा रही है। इस रोड के बीच दो मंदिर आ रहे है। जिसको तोड़ने का कई लोग पहले भी विरोध कर चुके है। बुधवार को एसडीएम एलएन गर्ग सहित नगर निगम के अधिकारी और भारी पुलिस बल मंदिर को हटाने के लिए पहुंचा था। टीम ने क्रेन की सहायता से मंदिर के हिस्से को हटा दिया साथ ही अंदर स्थापित देवी माता की प्रतिमा को क्रेन से बांधकर हटाने की प्रक्रिया शुरू की।


इस दौरान हिंदूवादी संगठन हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंकित चौबे अपने साथियों के साथ विरोध करने पहुंच गए। इस बीच रहवासियों ने भी हिंदूवादी संगठन के साथ मिलकर प्रदर्शन करते हुए मंदिर में मौजूद मूर्तियों को विधवत पूजन अर्चन करवाकर दूसरे मंदिर में स्थापित करने की मांग की।


आपस में भिड़े हिंदू संगठन और रहवासी
मंदिर को हटाने के विरोध में पिछले तीन महीने से प्रदर्शन किया जा रहा था। आज प्रदर्शन के दौरान रहवासियों में एक युवक मंदिर तोड़ने आई क्रेन पर चढ़ गया ,और उसने वहीं से खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को कुछ कह दिया जिसके बाद युवक की हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पिटाई कर दी। इस दौरान यहां जमकर लात घुसे चले। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों में हुए विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE