नीमच। शासन के आदेशानुसार महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 को नगर पालिका नगरीय क्षेत्र नीमच स्थित वधशालाएं- मांस, मछली, अंडा एवं इससे तैयार होने वाली वस्तुओं से संबंधित सभी दुकानें पूर्णतरू बंद रहेगी एवं शहर में मांस, मछली, अंडा आदि का विक्रय पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद नीमच के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक ने बताया कि अगर कहीं भी आदेश का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।