BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 7:53 pm
KHABAR : राधा स्वामी सत्संग के बाहर सर्किट हाउस के पास लगी शराब दुकान को हटाने के निर्देश, सांसद सुधीर गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को किया आदेशित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने सक्रिट हाउस के समीप राधा स्वामी सत्संग के पास लगी शराब दुकान को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। राधा स्वामी सत्संग के अनुयायी शराब दुकान के विरोध में सांसद गुप्ता के निवास पर पहुंचकर कहा कि यह पवित्र स्थल है और यहां पर नियमित रूप से धार्मिक सत्संग का आयोजन होता है। हजारों की तादाद में सत्संगी यहां पर पहुंचते हैं। ऐसे में इस जगह पर शराब की दुकान का होना अनुचित है। अतः उन्होंने सांसद सुधीर गुप्ता से अनुरोध किया कि इस दुकान को अन्यत्र कहीं संचालित किया जाए। इस पर सांसद गुप्ता स्वयं अनुयाईयों के साथ मौके पर पहुंचे और दूरभाष पर जिला आबकारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और राधा स्वामी सत्संग व्यास के बाहर लगी शराब की दुकान को हटाने की बात कही। उन्होने कहा कि यह स्थान पूरी तरह धार्मिक है इसलिए तत्काल यहां की शराब की दुकान को अन्यत्र संचालित किया जाए। इसके पश्चात सत्संग के सेवादारों और भक्तों ने सांसद सुधीर गुप्ता का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE