BREAKING NEWS
देवास में "सेफ क्लिक 2.0": एसपी पुनीत गेहलोद ने.. <<     BIG NEWS : किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय की अयोध्या पदयात्रा पर.. <<     माउंट आबू में मानसून की धुआंधार शुरुआत, रातभर.. <<     उज्जैन के उन्हेल में कुएं से गोवंश अवशेष.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान- पोस्टरों से बच्चों ने.. <<     शाजापुर में शिक्षा व्यवस्था की खुली.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 से साइबर सुरक्षा की नई पहल,.. <<     KHABAR : जिले में 200.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज, पिछले 24.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 6.. <<     NEWS : माउंट आबू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल,.. <<     VIDEO NEWS: कब आएगी, कब जाएगी... भरोसा नहीं, बिजली की.. <<     KHABAR : कुपोषण मुक्त झाबुआ पर फोकस, विभाग ने तेज.. <<     उज्जैन जिले में चिंतामन गणेश मंदिर में चांदी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस का ऑपरेशन.. <<     KHABAR : शिक्षा से बदलेंगे सपने- महावीर इंटरनेशनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2025, 10:17 am
KHABAR : जनपद में पदस्थ पंचायत अधिकारी ने पेश की ईमानदारी मिशाल, सड़क पर पड़े मिले 1 लाख 71 हजार रुपए थाने पहुंच व्यापारी को सौंपे, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जौरा जनपद में पदस्थ पंचायत अधिकारी ने पेश की ईमानदारी मिशाल, सड़क पर पड़े मिले 1 लाख 71 हजार रुपए थाने पहुंच व्यापारी को सौंपे, दोना पत्तल व्यापारी का थैला फंट गया और 1.71 लाख रुपये से ज्यादा गिर गए। बाइक पर जा रहे व्यापारी को रुपये गिरने की भनक तक नहीं लगी। सड़क पर बिखरे रुपयों को समेटने के लिए कई लोग जुट गए। इन्हें देखकर जौरा जनपद पंचायत में पदस्थ्य पंचायत अधिकारी ई रिक्शा से उतरे, सड़क पर बिखरे रुपये समेटे, जिन्हें थाने में सौंप दिया। 


दोना पत्तल व्यापारी कपिल जैन चावल के थैले में 1.71 लाख रुपये रखकर से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में जमा कराने ले जा रहे थे। एमएस रोड, नेहरू पार्क के सामने थैला फटकर रुपयों की गड्डी सड़क पर गिर गईं, नोंटो को देखकर राहगीर व ई रिक्शा रुके  और कुछ लोग रुपये उठाने लगे। इसी दौरान सुभाष नगर में रहने वाले पंचायत अधिकारी किशोरी लाल मौर्य गुजर रहे थे, उन्होंने रुपये उठाए, जिन लोगों ने रुपये ले लिए, उनसे भी वापिस लिए और 1 लाख 70 हजार 800 रुपये कोतवाली थाने में सुपुर्द कर आए। कुछ देर बाद व्यापारी रुपयों की शिकायत लेकर पहुंचा, तब पता चला कि एक ईमानदार व्यक्ति उनके रुपयों को पहले ही पुलिस को सौंप गया। उक्त राशि को टीआइ दीपेंद्र यादव ने पंचायत अधिकारी किशोरीलाल की मौजूदगी में व्यापारी कपिल जैन को सौंप दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE