शाजापुर। जिले के वार्ड क्रमांक 26 विजय नगर के रहवासियों ने सड़क, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया है। उनका कहना है कि विगत कई वर्षों से उनके क्षेत्र में सीसी रोड नहीं बनाया गया है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में दो-दो बार रोड बन चुके हैं। बिजली और पानी की व्यवस्था भी नहीं है। पार्षद को कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कच्ची सड़क होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के समय बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में प्रभावित होती है। क्षेत्र में पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ता है। वही क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय लोगों को परेशानी होती है। लेकिन पार्षद हमारी समस्या सुनने का तैयार नहीं है जब भी जाते हैं सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।क्षेत्र वासियों ने जल्द ही समस्या का समाधान करवाएं जाने की मांग की है।