BREAKING NEWS
KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 6:29 pm
KHABAR : आम नागरिक सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत एवं भड़काउ पोस्ट प्रसारित न करें, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक संपन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आपदा प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, कर्नल ज्योति प्रकाश, इंडियन एयर डिफेंस, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक के दौरान निर्देश दिए की, सोशल मीडिया पर पूर्ण निगरानी रखे तथा देश के विरूद्ध भड़काउ पोस्ट अथवा सामग्री पर तुरंत कानूनी कार्यवाही करें, जिससे कि प्रदेश में माहौल खराब न हो। इस हेतु भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। आम नागरिक किसी भी तरह की भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। व्हाट्सएप ग्रुपों में फेक खबर, भड़काऊ पोस्ट डालने पर ग्रुप एडमिन इसके लिए जिम्मेदार होंगे। ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी होगी कि तत्काल ऐसी पोस्ट को ग्रुप से डिलीट करवाए। 

आपातकालीन स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 07422220500, 07422242424, 7049101039 24×7 घंटे चालू रहेगा। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 7049101039 पर भी कोई सूचना या जानकारी, हो तो भेज सकते हैं।  सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे, आपत्तिजनक खबरों का प्रसार हो रहा है तो पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत जानकारी या सूचना भेजे। 

आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत समस्त अस्पतालों में सभी प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां, उपकरण उपलब्ध रहें। डाक्टर मय स्टाफ उपस्थित रहे तथा ब्लड बैंक में सभी ग्रुपों के रक्त की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहे। स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जानकारी रखें। सूची बनाएं। सेवानिवृत डॉ की सूची बनाएं। बर्न वार्ड टेंपरेरी स्तर पर सभी अनुभाग में बनाएं। अग्निशमन सेवाओं को सकिय रखा जाए। इस हेतु उपकरणों की जांच इत्यादि कर ली जाए।

जिला आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए की, जिले में पर्याप्त खादय सामग्री, पेट्रोल- डीजल, घरेलू गैस इत्यादि उपलब्ध रहें। लोग खादय सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भण्डारण नहीं करें। जिले के पेट्रोल पंप की सूची, पेट्रोल भंडार ग्रह की सूची उपलब्ध कराए। लोक स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग यह सुनिश्चित करे कि पेयजल की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध रहे। वर्तमान में पानी सप्लाई की क्या व्यवस्थाएं हैं। संसाधनों की जानकारी साझा करें। पुलिस विभाग संवेदनशील स्थलों की सूची को अद्यतन करें। जिसमें अस्पताल, पावर प्लांट, तेल एवं गैस के डिपो, धार्मिक स्थल, भारत सरकार के संस्थान की जानकारी अद्यतन कर रखी जाए। 

लोक निर्माण विभाग सडकें, पुलों की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें। संचार सेवाओं को सुचारू बनाया जाए। इस हेतु दूरसंचार कंपनियों के साथ समन्वय करें। उर्जा विभाग विद्युत प्रदाय की निरंतर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सब स्टेशनों की जानकारी संधारित करें। 

थाना प्रभारी शस्त्र लाइसेंस की सूची अपडेट करें। शस्त्र को वेरीफाई भी करें। निरंतर पुलिसिंग को बढ़ाया जाए। होटल, धर्मशाला की लगातार चेकिंग करें। नियमों के विरुद्ध होटल संचालित होने पर 188 के तहत कार्यवाही करें। अति आवश्यक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था करें। ऐसे क्षेत्र को चिन्हित भी करें। एसडीएम स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम बनाएं। ग्राम स्तर पर वोलेंटियर की सूची बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE