BREAKING NEWS
KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2025, 8:01 pm
KHABAR : जिले में लोक अदालत की 17 खंडपीठों के माध्यम से 143 न्यायालय में लंबित एवं 379 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण, मोटरयान दुर्घटना मामलों में 02 प्रकरण सफल हुए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं  प्रधान जिला न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच की सचिव शोभना मीणा के नेतृत्व में  10 मई  शनिवार को नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। 
जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. सेंटर में मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर  द्वारा ऑनलाइन माध्यम से लोक अदालत का उद्घाटन किया गया ।जिसमें जिला नीमच के  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत, विशेष न्यायाधीश आलोक कुमार सक्सेना, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय डॉ. कुलदीप जैन, जिला न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बौरासी, न्यायिक मजिस्टेट डॉ. रेखा मरकाम, पूजा पाठक बौरासी, अंकिता गुप्ता, विशाल खाड़े, अंकित जैन, अभय प्रताप सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, खण्डपीठ सदस्यगण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, न्यायिक कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम के उपरांत जिले में गठित खंडपीठों में लोक अदालत की कार्यवाही, खंडपीठों के पीठासीन अधिकारीगणों द्वारा प्रारंभ की गई, जोकि सायं 05ः30 बजे तक चलती रही। 
नेशनल लोक अदालत में कुल 17 खण्डपीठों में न्यायालय में लंबित 151 प्रकरणों को रैफर्ड किया गया था, जिनमें से 143 प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत होकर 339 व्यक्ति लाभान्वित हुये। उक्त लंबित प्रकरणों में सेे मोटरयान दुर्घटना के 02 प्रकरण निराकृत हुये, जिनमें 30 लाख रूपये का अवार्ड पारित हुआ। न्यायालय में लंबित प्रकरणों में सबसे अधिक चौक अनादरण के 63 प्रकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से निराकृत हुए, जिनमें कुल राशि रूपये 110,48,969/- का अवार्ड पारित हुआ। इसके अतिरिक्त शमनीय आपराधिक प्रकरण के 29 प्रकरण निराकृत हुए, जिसमें 3,32,107/- रूपये का अवार्ड पारित हुआ। 03 अन्य सिविल प्रकरण, तथा 18 पारिवारिक विवादों से संबंधित मामले, सहित कुल 143 न्यायालय में लंबित प्रकरण निराकृत हुये।
नेशनल लोक अदालत में कुल 4265 प्रीलिटिगेशन प्रकरण रेफर्ड किये गये थे, जिनमें से 379 प्रकरण उक्त लोक अदालत के माध्यम से निराकृत हुये तथा 222,84,584/- रूपये की वसुली होकर, 575 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी नीमच द्वारा द गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE