BREAKING NEWS
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<     KHABAR : कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2025, 4:33 pm
KHABAR : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने स्थापना दिवस पर जिला चिकित्सालय मंदसौर में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, अतिथियों का पुष्प माला से किया स्वागत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के आज 11 मई  को  23 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मंदसौर रेडक्रॉस सोसाइटी परिसर में युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं राजा टोडरमल के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच एवं अध्यक्षता पोरवाल समाज मंदसौर अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता इंजीनियर विशेष अतिथि जगदीश घाटिया पूर्व जिला अध्यक्ष युवा संगठन जगदीश मंडवारिया की उपस्थिति में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया द्वारा अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया।
रक्तदान करने वाले युवाओं का युवा संगठन के प्रदीप घाटिया द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति है रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता समाज के सभी युवाओं को बड-चढ़कर रक्तदान में भाग लेना चाहिए किसी भी दुर्घटना में यह हमारा रक्तदान काम आता है जो एक महादान है। 
रामगोपाल गुप्ता अध्यक्ष पोरवाल समाज ने कहा की युवा संगठन की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम रक्तदान से वास्तव में जीवन दान होता है। नरेंद्र उदिया ने सभी युवा संगठन द्वारा किए गए युवाओं के द्वारा रक्तदान के लिए अपनी ओर से एवं संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर रक्तदान इन युवाओं ने किया।

इन्होंने किया रक्तदान-
 नरेंद्र उदिया, दीपक चौधरी, संजय  पोरवाल (खडपालिया वाला),सुनील पोरवाल , संजय धनोतिया (तीतरोद वाला),आयुष रत्नावत, प्रितेश घाटियां ,प्रिस सेठिया, अंकीत मुजावदिया पिपलिया मंडी ,दिलीप मुजावदिया , राहुल मांदलिया,अंशुल रत्नावत। कार्यक्रम में  कृष्णकांत मोदी, अनिल चौधरी, गौरव रत्नावत( एडवोकेट), रामगोपाल रत्नावत, राजेश मंडवारिया (ओम शांति), गोपाल गुप्ता (आत्रीमाता), सुनील पोरवाल कम्युनिकेशन आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE