मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में रविवार देर शाम 6.00 बजे करीब बद्री विशाल मंदिर पर नर्सिंग जयंती पर भगवान नृसिंह लीला का मंचन किया गया, जिसे देखने व दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम 6.45 पर नृसिंह अवतार के रूप में खंभा फाड़कर भगवान प्रकट हुए और भगवान हिरण्यकश्यप का वध किया। इस लीला को देखने हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
नृसिंह लीला आयोजन के दौरान हिरण्यकश्यप बने पात्र द्वारा कई बार सीढ़ियों पर दौड़ लगाई जाती है और खंभा तोड़ा जाता है। जैसे ही खंभा टूटता है उसी कोठी में क्रोध में भगवान नृसिंह प्रकट होते हैं और हिरण्य कश्यप का वध करते है। वहीं क्रोधित भगवान नृसिंह को सभी लोग अपने कंधों पर उठा लेते है। जमीन पर उनके पाव नहीं पड़ने देते है। मान्यता है कि अगर भगवान नृसिंह के पाव जमीन पर पड़ गए तो यह वर्ष अशुभ और अमंगलकारी माना जाता है। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।