BREAKING NEWS
देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2025, 11:57 am
BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नैचिंग के आरोपी, महाराष्ट्र और नीमच से दो बदमाश गिरफ्तार, इतने लाख का माल किया बरामद, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई चेन स्नैचिंग के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 लाख 22 हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया गया है। पहली चेन स्नेचिंग की वारदात मन्दसौर शहर के तेलिया तालाब पर 29 मार्च को हुई। दूसरी चेन स्नेचिंग 5 मई को दशरथ नगर से हुई थी, दोनों ही मामलों में बदमाश महिलाओं की चेन स्नेच करके फरार हो गए थे।
पुलिस की 5 टीमों ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल की मदद से तकनीकी जानकारी जुटाई गई तो जांच में पता चला कि वारदातें पारदी गैंग के सदस्यों ने की हैं।
पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद और मध्यप्रदेश के नीमच में दबिश देकर बब्बन उर्फ बबलू (28) पिता मोहन चौहान निवासी औरंगाबाद और सोनी (39) पिता ज्ञान सिंह निवासी नीमच को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, बजाज पल्सर 220 और 2 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं, चोरी की चेन की कीमत 1 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की कीमत 1.20 लाख बताई जा रही है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक चौन नीमच निवासी सुनार दिनेश जीवनलाल सोनी को बेची थी, पुलिस ने सुनार दिनेश सोनी को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।
सिटी कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची है, सिम्भा नामक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है, इन आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक अपराध अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE