नीमच। शहर में नर्सिंग स्टाफ ने उत्साह पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाते हुए पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। आज नीमच के जिला चिकित्सालय में नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर परिसर में नर्सिंग स्टाफ द्वारा सेवा और समर्पण के प्रतीक के रूप में एक बहुत ही आकर्षक विभिन्न रंगों के फूलों से सजी सुंदर रांगोली बनाई गई।
नर्सिंग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के नर्सिंग स्टॉफ ने एकजुट होकर पीड़ित मानवता की सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर मौजूद जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने पूरी निष्ठा, सेवा भावना और करुणा के साथ पीड़ितों के लिए समर्पित रहकर सेवा करने की शपथ लू। कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष यादव, मनीष व्यास, रजनी धाकड़ और नर्सिंग स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।