देवास। जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” जन-जन के सहयोग से जन अभियान बन रहा है"। जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नदी, नालों, कुएं, बावड़ियों एवं कुंड की साफ-सफाई की जा रही है तथा उनमें से गदंगी और गाद बाहर निकाली जा रही है। इसी के तहत नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल(संकुल) के अंतर्गत आने वाले सभी हाई स्कूल, मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों ने ग्राम हवनखेड़ी में क्षिप्रा नदी की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने सभी शिक्षकों को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों को साफ रखने और रिचार्ज करने की शपथ दिलाई एवं प्रति सप्ताह एक घंटा श्रमदान करने की भी शपथ दिलाई। नदी की साफ-सफाई एवं गहरीकरण होने से बारिश के दिनों में पानी का संग्रहित होगा तथा वाटर लेवल भी बढ़ेगा, जिससे पेयजल के साथ खेती करने के लिए भी पानी मिल सकेगा।