BREAKING NEWS
देवास में कलंकित हुई आस्था, हनुमान मंदिर में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम लदुना और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन में तेज बारिश का कहर, छत गिरने से कच्चा.. <<     शाजापुर में भारी बवाल,सीएम राइज स्कूल बस चालक.. <<     खरगोन पुलिस ने "ऑपरेशन विश्वास" के तहत लौटाए 100.. <<     VIDEO NEWS: नीमच कांग्रेस में घमासान,पार्षद विवाद.. <<     देवास अस्पताल के गेट पर डिलीवरी मामले में.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में किया.. <<     KHABAR : खंडवा की कार्रवाई के समर्थन में उतरे.. <<     KHABAR : नीमच में एआई पर दो दिवसीय कार्यशाला, 150 से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वन क्षेत्र में रेत माफिया का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : लड्डू गोपाल की तलाश में उतरी एसआईटी, तीन.. <<     KHABAR : ई-रिक्शा बंद कर मसीहा बनकर ठगी का खेल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेटरनिटी वार्ड के गेट पर हुई महिला की.. <<     KHABAR : सीएम राइज संदीपनी स्कूल बस की मनमानी पर.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच इनर व्हील व रोटरी क्लब डायमंड का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 12, 2025, 7:46 pm
KHABAR : मालवा के मंदसौर में किराएदारों की जानकारी थाने में देना हुआ अनिवार्य, अब हर गेस्ट की सीसीटीव में कैद होगी तस्वीर, पशुपतिनाथ मंदिर सहित जिले के लिए जारी हुआ आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में होटलों, लॉज, धर्मशालाओं और होम स्टे में ठहरने वालों पर अब सख्ती बढ़ेगी। जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर अदिति गर्ग ने सराय अधिनियम 1867 के तहत नया आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र सहित पूरे जिले में प्रभावी रहेगा। 
कलेक्टर ने अपने आदेश में लिखा कि सभी प्रतिष्ठानों को अपने यहां सीसीटीवी कैमरे इस तरह लगवाने होंगे कि गेस्ट का चेहरा साफ दिखे। साथ ही कम से कम 1 महीने का डीवीआर बैकअप भी रखना होगा। यह आदेश सिर्फ होटल और लॉज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आश्रम, सर्किट हाउस, छात्रावास, बोर्डिंग हाउस, रिसॉर्ट और किराये की संपत्तियों पर भी समान रूप से लागू होगा। पुलिस समय-समय पर इन सूचनाओं का सत्यापन करेगी। 
इन नियमों का करना होगा पालन-
मुख्य काउंटर पर प्रबंधक का नाम और मोबाइल नंबर साफ-साफ लिखा हो।
आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए, जिसमें आधार कार्ड या आईडी की जानकारी भी हो।
दो सप्ताह से अधिक रुकने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाने में देना अनिवार्य होगा।
पेइंग गेस्ट या होम स्टे में किसी को रुकवाने से पहले भी थाने को सूचित करना जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE