BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 3:51 pm
KHABAR : नीमच की कृषि मंडी में किसानों की हुंकार, राजस्थान व मप्र के कई जिलों के किसान हुए सम्मिलित, उठा दी ये बड़ी मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शनिवार को नीमच लहसुन मंडी में एक देश एक चुनाव अभियान का कार्यक्रम किसान नेता सोहनलाल आंजना निंबाहेड़ा की उपस्थिति में किया गया, जिसमें राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों के किसान सम्मिलित हुए। आंजना ने एक देश एक चुनाव से देश हित में होने वाले कई फायदे किसानों को बताए। उन्होंने कहा कि देश में  लोकसभा और विधानसभा सहित अन्य चुनाव भी एक साथ होने से देश का हजारों करोड़ रुपया बचेगा। वहीं देश का समय बचेगा। बार बार आचार संहिता नहीं लगने से देश का विकास तेज गति से होगा। आधिकारियों-कर्मचारियों, सेना के जवानों, पुलिस प्रशासन सहित शिक्षकों का समय अपने मूल काम में पूरा लगने से देश मजबूत होगा। वहीं किसान और आमजन का काम भी एक देश एक चुनाव होने से समय पर सरकारें कर पाएगी। ऐसा पूर्व में 1947 से 1967 तक देश में एक देश एक चुनाव हो रहा था। अब भी हो सकता है और यह देश के लिए आने वाले समय में अति महत्वपूर्ण है यह होना चाहिए। आमजन हर जगह इसका समर्थन करें। राष्ट्रपति को समर्थन हेतु ज्ञापन भेज सकते हैं।
इस दौरान नीमच मंडी में किसानों ने हाथों में एक देश एक चुनाव अभियान का समर्थन कर नारेबाजी की और अपने अपने जिले में इस अभियान को आमजन तक ले जाने का संकल्प लिया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE