छतरपुर। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मप्र सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद मुद्दा गर्माता जा रहा है मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है उसी को लेकर आज छतरपुर में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन करने की कोशिश की लेकिन छतरपुर पुलिस द्वारा पुतले को छीन लिया गया और कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन का इस्तेमाल कर उन्हें तितर-बितर कर दिया गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश सेना और देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को मप्र की मोहन सरकार बचाने का काम कर रही जो कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण और निंदनीय है कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लडाई लड़ेगी वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और संभागीय प्रवक्ता दीप्ति पांडे ने कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री और उपमुख्यमंत्री सेना का मनोबल गिराने का कार्य कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर यह तिरंगा यात्रा निकालकर आपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे जबकि देश की जनता सब देख रही है और कांग्रेस लगातार ऐसे देश विरोधी लोगों का चेहरा बेनकाब करती रहेगी इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।