BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 12:58 pm
KHABAR : शहर में कुत्तों का आंतक, एक ही गांव के 21 लोग धायल, गंभीर घायलों को किया जिला अस्पताल रेफर, क्षेत्र में दहशत का माहौल, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले के कैलारस में एक स्ट्रीट डॉग ने तीन गांवों के ग्रामीणों को काट लिया। जिले के ब्रह्मा बजाना, सरस्वती का पूरा और रिजोनी गांव में मंगलवार सुबह हुई घटना में करीब 21 लोग घायल हुए, जिसमें दो गंभीर है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बाकी लोगों का कैलारस अस्पताल में इलाज जारी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह अचानक एक स्ट्रीट डॉग गांवों में घुसा और बेतरतीब तरीके से लोगों पर हमला करने लगा। उसने कई ग्रामीणों के शरीर से मांस तक नोच लिया। घटना में तीनों गांवों के बुजुर्गों से लेकर मासूम बच्चों और एक गर्भवती महिला को काट लिया।


घटना सुबह के समय की है, जब लोग टहलने और शौच के लिए घरों से निकले थे। कुत्ता सारसबाईका पुरा से रास्ते में जो भी मिला, उस पर हमला करता गया। कुत्ते ने कई लोगों के पैर, पेट और माथे तक को काटा, जिससे गंभीर घाव हुए हैं। बाद में रीजोनी गांव में स्थानीय लोगों ने कुत्ते को मार दिया।
तीन गांवों के 21 लोग घायल


अचानक हुई इस घटना में जिले के ब्रह्मा बजाना, सरस्वती का पूरा और रिजोनी गांव के करीब 21 लोग घायल हो गए। जिन्हें तत्काल कैलारस अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार विश्राम सिंह बघेल भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों की स्थिति का जायजा लिया।


लोगों ने की स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने की मांग
घटना के बाद से गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पेरेंट्स बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्ट्रीट डॉग्स की धरपकड़ और इलाके में मेडिकल टीम की तैनाती की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE