BREAKING NEWS
BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 1:25 pm
KHABAR : उज्जैन में बोले संत प्रज्ञा सागर, बेटियों को सोफिया-व्योमिका बनाओ, लव जिहाद से सावधान रहने, चीन-पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान का बहिष्कार करने की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। तपो भूमि पर जैन संत मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने जैन समाज को संबोधित करते हुए बेटियों को कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसा बनाने की बात कही है। उन्होंने लव जिहाद से भी सतर्क रहने का उपदेश दिया है। साथ ही भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देने वाले चीन, तुर्किए और अजरबैजान जैसे देशों का बहिष्कार करने की भी अपील की है।


जैन समाज के राष्ट्रीय संत मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने उज्जैन स्थित तपोभूमि तीर्थ पर अपने प्रवचनों के दौरान समाज के अनुयायियों को संदेश दिया। उन्होंने बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसा बनाएं। ष्ऑपरेशन सिंदूरष् की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की इन दो बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जैन संत के जोशीले प्रवचन के दौरान ही देश भक्ति और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।


हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं-
मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा के लिए बेटियों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उन देश भक्त बेटियों पर गर्व है। सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। संत ने कहा कि बेटियों को कराटे सिखाओ वे देश की रक्षा के साथ खुद की रक्षा कर सकेंगी। हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने इसे साबित कर दिया है। आज भारत की 140 करोड़ जनता को इन बेटियों पर गर्व है।


लव जिहाद पर दी चेतावनी
अपने प्रवचन में मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने लव जिहाद के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज लव जिहाद के जरिए बेटियों को बरगलाया जा रहा है। फेक अकाउंट बनाया जा रहा है। हिन्दू बनकर बेटियों को कब्जे में कर लेते हैं। उनको यूज करते हैं और बाद में छोड़ देते हैं। इन लव जिहादियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।


चीन, पाकिस्तान, तुर्किए अजरबैजान का बहिष्कार करें
मुनि प्रज्ञा सागर महाराज ने जनता से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान चीन, तुर्की और अजरबैजान जैसे देश हमारे खिलाफ खड़े थे। इसलिए इनके सामान के बहिष्कार के साथ-साथ तुर्किए और अजरबैजान घूमने जाने से भी बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ष्यदि हम इन देशों की वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तो हम अप्रत्यक्ष रूप से अपने ही दुश्मनों को आर्थिक बल दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE