BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 4:44 pm
KHABAR : सभी जिला अधिकारी समाधान में दर्ज शिकायतों को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से निराकृत करें, एडीएम गामड़ ने दिए समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समाधान ऑनलाईन में दर्ज शिकायतों को सभी विभागो के जिला अधिकारी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता के साथ निराकृत कर, प्रतिवेदन दर्ज करें। साथ ही सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज 50 दिवस व इससे उपर की शिकायतों को भी संतुष्‍टी के साथ निराकृत करें। यह निर्देश एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़ ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को दिए।
बैठक में संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती रश्‍मी श्रीवास्‍तव, श्री चंद्र सिह धार्वे, सुश्री किरण आंजना एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में एडीएम ने सभी सीएमओ और सीईओ को निर्देश दिए, कि वे सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों की स्‍वयं प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें और एक-एक शिकायत को स्‍वयं देखे, उनका संतुष्‍टी के साथ निराकरण दर्ज करें। उन्‍होने सभी एसडीएम को समाधान में दर्ज सीमांकन संबंधी शिकायतों को सर्वाेच्‍च प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए।
एडीएम ने सभी सीएमओ और जनपद सीईओ को आपसी समन्‍वय से समग्र ईकेवायसी कार्य को करवाने के लिए टीमे लगाकर शेष समग्र ईवायसी करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर, संब‍ंधित आवेदक को लिखित में सूचित करने के भी निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE