BREAKING NEWS
BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 4:49 pm
BIG REPORT : कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए मंत्री विजय शाह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- मामला विचाराधीन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार लेगी फैसला, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए। दरअसल, बीते दिनों विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया हैं।


एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंत्री विजय शाह के कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होने पर कहा कि व्यक्तिगत कारण से नहीं पहुंचे होंगे। किसी न किसी कैबिनेट में कोई-कोई मंत्री नहीं पहुंच पाते हैं। विजय शाह का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी मामले की जांच करेगी। ैप्ज् रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। ैब् के फैसले पर सरकार अपना फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि संगठन नेताओं के अनुशासन को लेकर गंभीर है।


राजवाड़ा में हुई कैबिनेट बैठक को लेकर कही ये बात
वीडी शर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने सुशासन दिया। ये सिर्फ कैबिनेट बैठक नहीं, विरासत का सम्मान है। कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। पांच स्थानों को मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए काउंसिल बनाकर बड़ा फैसला लिया है। ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक संग्रहालय के लिए 2200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को 300वीं जयंती पर भोपाल में होने वाले समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में लाखों महिलाएं शामिल होंगी। राहगीर योजना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को 25 हजार तक का पुरस्कार दिया जाएगा।


नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वो क्या करते हैं मुझे पता नहीं, वो तो एक जगह पर बैठक सब कुछ करते है।


कैबिनेट का अब तक का सबसे अच्छा फैसला- पूर्व लोकसभा स्पीकर
इंदौर में आयोजित कैबिनेट बैठक को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का भी बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लिए गए फैसलों को अब तक का सबसे अच्छा निर्णय बताया है। सुमित्रा महाजन ने कहा कि नारी सशक्ति के लिए सरकार अच्छे काम कर रही है। इंदौर में आयोजित मां अहिल्या के मूल्य और आदर्शों को समर्पित कैबिनेट बैठक में बहुत अच्छे निर्णय हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE