BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 5:07 pm
BIG NEWS : देवड़ा जी, प्रदेश के डिप्टी सीएम नहीं डोडाचूरा मंत्री, मंदसौर में जीतू पटवारी ने कहा- तस्कर अराजकता करेंगे और कांग्रेसजन चुप रहेंगे, ऐसा संभव नहीं, जमकर बरसे बीजेपी पर पीसीसी चीफ, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज मंगलवार को मालवा के मंदसौर में हल्ला बोला। एक दिवसीय दौरे पर मंदसौर आए पीसीसी चीफ सबसे पहले मल्हारगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 17 मई को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए संजीत के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वरलाल धाकड़ से मुलाकात की। साथ ही एसपी ऑफिस‎ में हुए प्रदर्शन में भी शामिल हुए।‎ धाकड़ से अस्पताल में मिलने पहुंचे पटवारी ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देवड़ा जी प्रदेश के डिप्टी सीएम नहीं डोडाचूरा मंत्री हैं।

पीएम मोदी पर साधा निशाना-
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह डोडाचूरा तस्कर अराजकता करेंगे और कांग्रेसजन चुप रहेंगे.. ऐसा संभव नहीं है। फिर इनको याद होना चाहिए कि एक कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष है। विजय शाह का इस्तीफा होना था। विजय शाह को बर्खास्त करना था। नरेंद्र मोदी सेना के शौर्य की बात करते हैं। देश की एकजुटता की बात करते हैं, लेकिन जगदीश देवड़ा और विजय शाह पर मौन रहते हैं।

भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता हो गए थे आमने-सामने 
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और विजय शाह के द्वारा सेना को लेकर दिए बयान को लेकर 17 मई को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था। डिप्टी सीएम व भाजपा‎ के मंत्री के पुतले जलाने के दौरान‎ भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। दोनों के बीच जककर हाथापाई हुई थी, जिसमें संजीत के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर लाल धाकड़ घायल हो गए थे। कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपाइयों ने उनके साथ मारपीट की है। ‎पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर नामजद ‎एफआईआर नहीं की है।

दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग-
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ‎विपिन जैन के मुताबिक नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा में पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारे ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हमला किया था, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष को गंभीर चोट आई है। पटवारी ने उसने ‎अस्पताल में मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 

एसपी कार्यालय भी पहुंचे पीसीसी चीफ पटवारी-
यहां से पीसीसी चीफ पटवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी अभिषेक आनंद से 17 मई को हुए घटनाक्रम के संबंध में चर्चा की। इस दौरान पटवारी ने चर्चा करते हुए दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग को उठाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय‎ में कार्यकर्ताओं से मिले और फिर धरना आंदोलन में घायल हुए सीतामऊ के‎ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार से मिलने उनके ‎गांव रवाना हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE